बलिया लखनऊ स्टेट हाइवे पर मऊ में डोमनपुरा से मिर्जाहादीपुरा तक चौड़ीकरण का कार्य अधिक दिनों से अधर में लटका हुआ है। भाजपा सरकार बनने के बाद इस सड़का का निर्माण रोक दिया गया था। काफी बाद में इसके निर्माण की मंजूरी शासन ने दी। अब इसके चौड़ीकरण का कार्य धीमी गति से हो रहा है। आजमगढ़ तिराहे से गाजीपुर तिराहे की ओर पश्चिम पटरी पर कुछ लंबाई में इसका कार्य हो रहा है। जबकि डोमनपुरा से मिर्जाहादीपुरा तक सड़क काफी संकरी थी। इसके चौड़ीकरण की जद में कई मकान और दुकानें आदि आ रही हैं। विभाग ने सड़क के चौडी करण की सीमा का सीमांकन करके भवन स्वामियों को नोटिस दे दिया था। अब भवन स्वामी खुद ही अपने मकानों दुकानों को चिह्नांकन तक तोड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब सड़क के चौडीकरण में ये मकान दुकान तोड़े जाने ही है तो इसे समय से तोड़कर हटा लेना ही श्रेयस्कर है। इस सोच को लेकर शनिवार को डोमनपुरा से लेकर मिर्जाहादीपुरा तक चिह्नित मकानों दुकानों को तोड़कर उनका मलवा लोग हटाने में जुटे देखे जा रहे थे। मिर्जाहादीपुरा चौराहे के पश्चिम सड़क काफी संकरी है। इसके बावजूद सड़क के किनारे बैठकर खोमचा वाले सामान बेंचते हैं इससे आवगामन और और भी दुरुह हो जाता है। लोगों का कहना है कि अब सड़क के चौड़ी करण का काम पूरा हो जाने के बाद आवागमन में सुविधा हो जाएगी।