सूरजपुर। घोसी तहसील क्षेत्र के नगरीपार ग्राम सभा में सोमवार की भोर 4:30 बजे बिजली गिरने से एक व्यक्ति का कच्चा मकान ढह गया। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन घर गृृहस्थी के सामान नष्ट हो गए। नगरीपार गांव निवासी धरनीधर उपाध्याय का खपरैल का मकान हैै। सोमवार को वह तड़के किसी काम सेे बाहर गए थेे। घर की महिलाएं भी नित्य क्रिया केे लिए बाहर गई थीं। इसी बीच भोर में 4.30 बजे अचानक बिजली कड़की ओर धरनीधर केेे मकान पर आ गिरी। बिजली का आवेेग इतना था कि पूरा का पूरा मकान ढह गया। यह तो संयोग ही था कि घटना केे समय परिवार के सभी लोग बाहर गए थे। मकान गिरने से उसमें रखे गृृहस्थी केेेेेेेेेेे सारे सामान दब कर नष्ट हो गए। मकान ढह जाने की सूूचना गृृहस्वामी नेे हलका लेेखपाल को दी। तहसीलदार सुुुभाष चंद यादव ने बताया कि मकान ढहने की सूचना नहीं मिली है । जांच कराके शासन की गाइड लाइन केेेे अनुसार पीडित को मदद दी जाएगी।