नगर में झमाझम बारिश के बाद गाजीपुर तिराहा पर हुआ जलजमाव।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। शहर में बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब घंटाभर झमाझम बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं निचले इलाकों में जलभराव होने से परेशानी से दो चार भी हुए। ऐसे में नगर पालिका के जलनिकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई। सुबह तेज धूप के चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। लेकिन दोपहर दो बजे अचानक बदली हुई। तेज हवाओं के चलने के साथ ही बरसात शुरू हो गई। झमाझम हुई बारिश ने लोगाें को गर्मी और उमस से राहत दे दी। शहर के निजामुद्दीनपुरा, सहादतपुरा, भीटी, मुसरदह मोड़ सहित कई जगहों पर सफाई नहीं होने और नालियों में कचरा भरा होने से यहां जलभराव हो गया। जिससे आवागमन में परेशानी होने लगी। हालांकि बारिश रुकने के बाद पानी निकलने मेें खासा समय लग गया।