फतहपुर में थर्मल स्क्रीनिंग करने पहुँची स्वास्थ विभाग की टीम।
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से हॉट स्पॉट क्षेत्रों में वृद्धि हुई। मंगलवार को 32 टीमों ने हॉटस्पॉट गांव लखनीमुबारकपुर, कासिमपुर, फतेहपुर मंडाव, मीरपुर रहीमाबाद में 845 घरों की सर्वे करते हुए 5399 लोगों की जांच की। टीम को छह लोग संदिग्ध मिले, जबकि 100 से ज्यादा बाहरी मिले। मधुबन : फतेहपुर मंडाव हॉटस्पॉट गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमों ने सर्वे शुरू किया। टीम ने 420 घरों का सर्वे करते हुए 2653 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। केंद्र प्रभारी डॉ. राजीव पांडेय ने बताया कि सर्वे के दौरान 69 लोग बाहरी मिले। कोपागंज : मीरपुर रहीमाबाद गांव में चार टीमों ने 127 घरों का सर्वे करते हुए 880 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। केंद्र प्रभारी कोपागंज डॉ. आरके झा ने बताया कि सर्वे में 6 लोग संदिग्ध मिले है। जिनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। घोसी : लखनी मुुबारकपुर गांव में 51 घरों का सर्वे करते हुए 407 लोगों की जांच की गई। इसमें 38 लोग बाहरी मिले, जिसमें 8 महिलाएं भी शामिलहै। बढुआगोदाम : कासिमपुर गांव में आठ टीमों ने 247 घरों का सर्वे करते हुए 1459 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की जांच की। जिसमें 46 लोग बाहरी होना मिले। जिनका सैंपल बुधवार को लिया जाएगा।