फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र मर्यादपुर का होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के तीन गांवों में लौटे तीन प्रवासियों के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद इन गांवों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। सोमवार को मर्यादपुर हॉटस्पाट में सर्वे तथा सैंपलिंग के लिए फतेहपुर मंडाव सीएचसी में माइक्रोप्लान को लेकर बैठक हुई। वहीं रानीपुर के चितबसाव गांव में होमडिलेवरी के लिए एक किराने की दुकान चिह्नित हुई। वहीं तीसरे गांव अहिलाद में थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार से पीड़ित मिले व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। मधुबन : मर्यादपुर निवासी किशोरी के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद मर्यादपुर गांव के 400 मीटर दायरे को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। मंगलवार से हॉटस्पाट क्षेत्र के 319 घरों का सर्वे तथा इन घरों में रहने वाले 1941 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए पांच सदस्यीय दस टीमें गठित की गई। वहीं प्रशासन ने हॉटस्पाट क्षेत्र में दवाईंया, सब्जी, राशन, फल जैसे जरुरी सामनों को उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर दी है। एसडीएम लालबाबू दुबे ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में दवाईयों की आपूर्ति के लिए दो मेडिकल, तीन सब्जी, छह किराना, तीन फल की दुकानदारों को चिह्नित किया गया है। बढुआगोदाम : दिल्ली से लौटे अहिलाद निवासी युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बीते दिन किए गए थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान नासिक से लौटा एक व्यक्ति बुखार से पीड़ित मिला था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने इसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। रानीपुर : मुंबई से लौटे अधेड़ के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद हॉटस्पाट घोषित चितबिसाव गांव के 400 मीटर दायरे के 126 घरों में राशन उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को एक किराना की दुकान चिह्नित की गई। साथ ही दुकानदार का नंबर हॉटस्पाट के लोगों को उपलब्ध कराया गया, जिससे वह फोन कर दुकानदार को जानकारी दे सके। जिससे दुकानदार आवश्यक सामग्रियों की होम डिलेवरी कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें