फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हॉटस्पॉट में 528 घरों का सर्वे

विज्ञापन
नगर के महमुदपुरा मुहल्ला में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ टीम के सदस्य। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ/घोसी। जिले में दो जगहों पर कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद हॉटस्पॉट बने क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीमों ने सर्वे किया। 14 टीमों ने 528 घरों का सर्वे करते हुए 3237 लोगों की जांच की। टीम को चार लोग बाहरी मिले। वहीं सर्वे में कोई संदिग्ध नहीं मिला। नगर के कंटेनमेंट जोन महमूदपुरा में बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली की मानीटरिंग में प्रभारी चिकित्सक डॉ. एमए खान के नेतृत्व में दस टीमों ने सर्वे किया। टीम ने कंटेनमेंट जोन के 400 घरों का सर्वे करते हुए 2200 लोगों की जांच की। डॉ. एमए खान ने बताया कि सर्वे में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं मिला न ही कोई संदिग्ध। सर्वे करने वालों में अर्बन कोर्डीनेटर देवेंद्र यादव, बाला साहेब, सिंपा राय,सोनू रानी राय आदि स्टॉफ मौजूद रहा। घोसी : तहसील के खानपुर बुजुर्ग में सीएचसी प्रभारी डॉ. एसएन आर्या के नेतृत्व में चार टीमों 168 घरों का सर्वे करते हुए 1141 लोगों की जांच की। इस दौरान टीम को चार लोग बाहरी मिले, जबकि सर्वे में कोई संदिग्ध नहीं मिला। डॉ. एसएन आर्या ने बताया कि तहसील के दूसरे हॉटस्पॉट मिर्जाजमालपुर में शुक्रवार को छह टीमों द्वारा सर्वे तथा थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। नगर के प्यारेपुरा हॉटस्पॉट के लिए बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में माइक्रोप्लान बनाने को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में कंटेनमेंट जोन के 480 घरों का सर्वे करने के लिए पांच सदस्यीय 12 टीमें बनाई गई। जो कि शुक्रवार को सर्वे करते हुए लोगों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें