फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमएस की डिग्री पर कराया जा रहा था प्रसव

विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र कसारा मोड़ पर बफरजोन में संचालित नर्सिंग होम के सीज होने के दौरान मौजूद अधि? - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। कसारा मोड़ स्थित एक अस्पताल में बीएएमएस की डिग्री पर कराए जा रहे प्रसव पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने उसे सीज करा दिया। इस दौरान वहां मौजूद महिला मरीज समेत दो को जिला अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। ब्लाक के बफरजोन कसारा मोड़ पर न्यू जीवन धारा अस्पताल में प्रसव कराए जाने की सूचना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। डीएम के आदेश पर शुक्रवार की दोपहर एसडीएम सदर अतुल वत्स और डिप्टी सीएमओ डा. अमर सिंह ने जांच की तो के बाद अस्पताल का पंजीकरण गलत मिला। इस पर अस्पताल को सीज कर दिया गया। एसडीएम सदर अतुल वत्स ने बताया कि डाक्टर के पास बीएएमएस की डिग्री है। इसी के आधार पर उसने नर्सिंग होम पंजीकृत कराया है। नवीनीकरण न होने से वह निरस्त हो गया है। जबकि इस पर प्रसव कार्य नहीं होना चाहिए। लेकिन जांच में एक नवजात शिशु के साथ महिला मरीज अस्पताल में मिली। साथ ही अस्पताल में प्रसव कराने वाले उपकरण मिले। जो नियम विरुद्घ था। जिस पर डिप्टी सीएमओ डा. अमर सिंह के आदेश पर अस्पताल को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें