फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन बाद खुला निजी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के चांदमारी क्षेत्र स्थित कंटेनमेंट जोन में बने एक निजी अस्पताल को 10 दिन बाद फिर से खोल दिया गया है। बीते 30 जून को दो स्वास्थ्यकर्मी के पॉजीटिव मिलने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों की सैंपलिंग कराने और सभी की रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल खोल दिया गया। 30 जून को बीएचयू से प्राप्त 35 रिपोर्ट में 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इसमें दो नगर के चांदमारी इमिलया स्थित एक निजी अस्पताल के थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को कंटेनमेंट जोन बनाते हुए सील कर दिया गया था। साथ ही सैंपल जांच को भेजा था। आठ जुलाई को बीएचयू से मिली रिपोर्ट मे15 पॉजीटिव केस में दो मरीज अस्पताल के थे। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में सभी की जांच होने तथा सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें