फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल का कर्मचारी 3.90 लाख रुपये लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मशहूर सर्जन डॉ. पीएल गुप्ता के अस्पताल का एक कर्मचारी 3.90 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस मामले में सर्जन के बेटे की तहरीर पर पुलिस ले मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अभिषेक गुप्ता के अनुसार वह शहर में चलने वाले फोनिक्स डायग्नोस्टिक सेंटर का प्रोपराइटर हैं। रानीपुर थाने के मंडूसरा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह को कलेक्शन के लिए अपने यहां रखे थे। आरोप है कि वीरेंद्र ने शहर के मिर्जाहादीपुरा में चलने वाले मैक्स हास्पिटल से 90 हजार 17 रुपयों के सापेक्ष 50 हजार रुपये जमा कराया और बाकी रुपये हड़प लिया। इसी प्रकार उसने मार्च, अप्रैल, मई और जून में मैक्स हास्पिटल से तीन लाख 50 हजार 562 रुपये वसूल कर नकली रसीद दे दिया। संदेह होने पर जब उसे हिसाब किताब के लिए बुलाया तो वह ड्यूटी पर आना ही बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। एसपी के आदेश पर सरायलखंसी थाने की पुलिस ने वीरेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें