नगर के ढेकुलियाघाट स्थित मंदिर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद जवानों के परिजनों का सम्
- फोटो : MAU
मऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हिंयुवा की ओर से ढेकुलिया घाट मन्दिर पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, लोकतन्त्र रक्षक और शहीद परिवारों के लोगों का सम्मानित किया गया। शहीद रामकुंवर यादव के पिता, शहीद सुदामा राजभर के पुत्र,लोकतन्त्र रक्षक अलगू गुप्ता,लोकतंत्र रक्षक उमाशंकर ओमर,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व. सुदामा चौहान के पुत्र, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व. बन्धु के पौत्र आदि को सम्मानित किया गया। दिग्विजय राय और अजय सिंह योगी सेवक ने कहा कि सम्मान कर हिंयुवा अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही है। इस दौरान डॉ. मिथिलेश चौरसिया, देवेन्द्र राजभर, प्रेम सागर निषाद, मनोज कुमार, रिंकू गोश्वामी, दिलीप सिंह, संजय विश्वकर्मा, गुलशन चौहान, जितेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।