मऊ जिला मुख्यालय पर एक प्लाजा में 3 अगस्त को ऊषा जायसवाल सेवा संस्था इटौरा चौबेपुर की ओर से आयोजित होने वाले जनपद के ग्राम प्रधानों का सम्मान किया जाएगा। इसके मद्देनजर सोमवार को समारोह की तैयारी के लिए बैठक एक प्लाजा में जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महामंत्री बृजेश सिंह ने किया। इसी दौरान प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय के उपस्थिति में संगठन का विस्तार करते हुए उमेश यादव को मुहम्मदाबाद गोहना को जिला उपाध्यक्ष तथा धीरेंद्र सिंह को रानीपुर ब्लाक का ब्लाक अध्यक्ष तथा संजय चैहान को फतेहपुर मंडाव का ब्लाक तथा शशिभूषण यादव को कोपागंज का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह में विस्तार से चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने जनपद के समस्त ग्रामप्रधानों से अपील की है कि संगठन के सभी नामित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह मेें तीन अगस्त को किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम नरायन सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना दामोदर यादव, राधेश्याम गुप्ता, पन्ना लाल पटेल आदि रहे।