फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हादसे में घायल होमगार्ड ने तोड़ा दम, आरोपी चालक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव के पास बीते शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक होमगार्ड घायल हो गया था। जिसकी बीएचयू में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मृतक की बहु की तहरीर पर पुलिस ने गाड़ी सहित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक बब्बन यति (50) हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव के निवासी थे। वह होमगार्ड में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। बीते एक से 31 जनवरी तक सिटी मजिस्ट्रेट के यहां ड्यूटी लगी थी रोज की तरह बीते शनिवार को वह ड्यूटी कर वापस घर आ रहे थे अभी वह धर्मागतपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक की बहु शिवानी की तहरीर पर पुलिस ने वाहन सहित चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें