कोपागंज। स्थानीय विकासखंड की ग्रामसभा अब्बुपुर निवासी होमगार्ड बृहस्पतिवार को कोपागंज आ रहा था। इटौराडोरिपुर के पास सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। होमगार्ड की गर्दन और सिर में गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहंुचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के अब्बुपुर निवासी बलवंत कुमार कोपागंज थाने पर होमगार्ड है। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 9.30 बजे कोपागंज की तरफ आ रहा था। इटौराडोरिपुर के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। इससे होमगार्ड चोटिल होकर बेहोश हो गया। ग्रामीणो ने उसे अस्पताल पहंुचाया। जहां से प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी मोटरसाइकिल सवार भाग गया।