जिले में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 1247 स्थानों पर होलिका जलाई गईं। लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का इजहार किया। इसी के साथ लोगों पर होली की खुमारी छा गई। मस्ती का रंग चढ़ गया। शहरी व ग्रामीण इलाकों में हुड़दंगी टोलियां हुड़दंग की तैयारी में जुट गई । बूढ़े, जवान युवा और बच्चों में होली का उत्साह देखने को मिला। बाजारों में कपड़ा, रंग पिचकारी गुलाल व खाने पीने के सामानों की जमकर खरीकारी हुई। पूरे दिन नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, सिंधी कालोनी, रौजा, चौक, मिर्जाहादीपुरा, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, मधुबन, दोहरीघाट, चिरैयाकोट, रतनपुरा, कोपागंज के बाजारों में चहल पहल रही। अधिकांश भीड़ कपड़े व किराने की दुकानों पर देखने को मिलीं। दुकानों पर हर्बल अबीर, गुलाल, हर्बल गुलाल, तरह-तरह की पिचकारी, कलर गन, होली का मास्क, टोपी, टी शर्ट कलर फुल वैलून, कलर गन आदि की मांग ज्यादा रही। उधर, घरों में गहिणियां तरह-तरह के मिष्ठान, पकवान व गुझिया,पापड़ बनाने में जुटी रहीं। शहर के चौराहों और नुक्कड़ों पर युवा होलियाना अंदाज में दिखे। इनसेट
होली के उत्सव में सेल्फी का क्रेज:
मऊ। होली के रंग में रंगे युवाओं ने साथियों के साथ खूब अबीर गुलाल उड़ाया। इस पल को सेल्फी लेकर कैमरे में कैद किया।