भारतीय जनता पार्टी की ओर से मझवारा मोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर के धर्मशाला में रविवार को एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत प्रबुद्ध वर्ग का समागम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय राजभर ने कहा कि एक देश एक चुनाव बहुत ही जरूरी है। देश में एक साथ चुनाव होने से 150 करोड़ बचेगा। एक देश एक चुनाव से समाज को लाभ होा। देश की अन्य पार्टियां नहीं चाहती है कि एक देश एक चुनाव हो। पूर्व जिलाध्यक्ष नुपुर अग्रवाल ने, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र, जीतू मद्धेशिया,चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, सुरेश राजभर ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ओमजी बरनवाल, अतुल शर्मा, अशोक शर्मा, रविंद्र उपाध्याय, फिरोज अंसारी, जेपी सिंह उपस्थित रहे। संवाद