फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आज से हॉकी टीम का चयन ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हाॅकी प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम बनाने के लिए बृहस्पतिवार से जनपदीय टीम का चयन ट्रायल डाॅ.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसकी जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने दी। बताया कि उत्तर प्रदेश हाॅकी एसोसिएशन के समन्वय से राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी में किया जाएगा। इसमें मऊ से खिलाड़ियों का टीम में चयन किया जाना है। ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को पात्रता प्रमाणपत्र एवं नगर निगम द्वारा प्रदत्त जन्म तिथि प्रमाणपत्र साथ लेकर आना अनिवार्य है। जनपदीय चयन/ट्रायल्य में केवल जनपद के खिलाड़ी ही प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर पर चयनित खिलाडी क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में दिनांक 21 नवंबर को सुबह 11 बजे से आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें