फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तैयार होंगे हाकी के खिलाड़ी

विज्ञापन
नगर के बलिया मोड़ स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाकी ग्राउंड में प्रैक्टिस करतीं महिला खिला - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में अब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ी तैयार होंगे। प्रदेश सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट’ योजना लागू कर दी है। योजना में जिले को हाकी के लिए चयनित किया गया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया सेंटर 1 स्थापित किया गया है। खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। खेलो इंडिया के तहत हॉकी के खिलाड़ियों को तराशने के लिए खेल विभाग ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट’ के तहत जिले को हाकी के लिए प्रस्ताव भेजा था। निदेशालय ने इस पर मुहर लगा दी है। योजना में प्रदेश के प्रत्येक जनपद को किसी एक खेल में निपुण बनाया जाना है। जिले के लिए हॉकी को चुना गया है। इस खेल के लिए जिले में खिलाड़ियों का चयन, सृजन और प्रशिक्षण कराया जाना है। 30 खिलाड़ियों को हॉकी में निपुण बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किया गया है। सेंटर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। खेल विभाग ने कोच का चयन पूरा कर लिया है। हॉकी सेंटर के लिए चयनित 15 बालक और 15 बालिकाओं के लिए प्रति वर्ष खेल विभाग तीन हजार रुपये की किट सभी खिलाड़ियों को उपलब्ध कराएगा। इसमें खिलाड़ियों के जूते-मोजे समेत सभी जरूरी उपकरण होंगे। इसके अलावा हॉकी बॉल अलग से उपलब्ध कराई जाएगी। इन्हीं में से जिले की हॉकी टीम तैयार की जाएगी। कोच की तैनाती के बाद चयन ट्रायल का आयोजन सात जून को किया जाएगा। 15 वर्ष से कम उम्र के बालक व बालिकाओं का ट्रायल के आधार पर चयन किया जाएगा। खिलाड़ी आकांक्षा पांडेय कहती हैं कि सरकार की योजना सराहनीय कदम है। हर साल 30 होनहार खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और हॉकी में जिले का नाम रोशन कर सकेेंगे। खिलाड़ी मनीष भारद्वाज ने कहा कि प्रशिक्षण मिलने से टाप खिलाड़ियों की फौज तैयार होगी। सरकार की तरफ से चयन प्रक्रिया पर निगरानी तंत्र को बेहतर बनाया जाए। ताकि योग्य खिलाड़ियों का चयन हो सके। उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट के तहत जिले को हाकी के लिए चुना गया है। चयनित खिलाड़ियों को केंद्र सरकार की तरफ से सभी आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेगी। खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल की प्रक्रिया चल रही है।

आकांक्षा पांडेय।हाकी खिलाड़ी- फोटो : MAU

मनीष भारद्वाज।।हाकी खिलाड़ी- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें