फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 30 मुकदमों में नामजद मुख्तार गैंग का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के अल्देमऊ गांव स्थित अमिरहा पलिया मोड़ के पास से बृहस्पतिवार की रात 12 बजे सुधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सुधीर सिंह मृतक माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह का हिस्ट्रीशीटर है। अलग-अलग जिलों में हत्या आदि के 30 मुकदमों में नामजद है। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मृतक माफिया मुख्तार अंसारी गैंग का सहयोगी व चिरैयाकोट थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक स्मार्टफोन बरामद हुआ। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें