मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है। शनिवार को दोपहर दो बजे हाईस्कूल तथा चार बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होगा। कालेज प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। हाईस्कूल में 42990 के मुुकाबले 37405 और इंटरमीडिएट में 34663 के मुकाबले 30964 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा संपन्न होने के परीक्षार्थी परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बोर्ड ने शनिवार को रिजल्ट की तिथि घोषित करने की बाबत शुक्रवार को जानकारी दी। वहीं, कालेज प्रशासन की तरफ से छात्र छात्राओं का रिजल्ट जुटाने के लिए कर्मचारियों को नामित किया जाता रहा। स्टाफ बोर्ड के वेबसाइट से अपने विद्यालय के प्रत्येक परीक्षार्थियों का रिजल्ट तैयार करेंगे। परीक्षार्थी स्वयं भी स्मार्टफोन या कैफे पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित होगा। सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।