फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने 19 मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को दी सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आपदा मृत्यु योजना के अंतर्गत अपने नियमित वकालत करने वाले अधिवक्ता सदस्यों की मृत्यु पर 19 परिवार के आश्रितों को पांच लाख प्रत्येक को सहयोग राशि चेक द्वारा दिया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह और महासचिव प्रभाशंकर मिश्र ने बार एसोसिएशन के लाईब्रेरी हाल में सहायता राशि का चेक मृतक अधिवक्ताओं के विधवाओं और आश्रितों को दिया। इसमें मऊ के भी दिवंगत हुए अधिवक्ताओं के आश्रितों को सहायता राशि दी गई। इस अवसर पर सम्पूर्ण कार्यकारिणी के सदस्यगण व बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण उपस्थित रहे। अंत मे दिवंगत अधिवक्ताओं की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और दो मिनट की मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें