फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दाखिल निगरानी की सुनवाई 23 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए राजीव कुमार वत्स ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध दाखिल निगरानी वाद की सुनवाई के लिए 23 मई की तिथि नियत की है। अभियाेजन के अनुसा, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भगवानपुरा मोहल्ला निवासी नवल किशोर शर्मा ने विशेष न्यायाधीश एमपी / एमएलए कोर्ट की अदालत में परिवाद दाखिल किया था। इसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह को आरोपी बनाया था। वाद में बताया है कि अमित शाह ने दो फरवरी 22 को बदायूं के सहसवान के कस्बा इस्लाम नगर के रामलीला मैदान में जनसभा के दौरान कहा था कि सपा अध्यक्ष के साथ आजम खान, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद जैसे माफिया बाहुबली दिखते थे। प्रदेश में योगी सरकार आई तो बाहुबली नहीं बजरंगबली दिखते हैं। वादी का आरोप है कि उनके इस भाषण से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। विशेष न्यायाधीश ने वादी के प्रार्थना पत्र को 18 फरवरी 22 को सुनवाई के बाद मामला क्षेत्राधिकार से बाहर होने के चलते खारिज कर दिया था। इस पर वादी की ओर से जिला जज की कोर्ट में फौजदारी निगरानी दाखिल की गई। जिसे सुनवाई के लिए विशेष न्यायाधीश एमपी / एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें