फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 टीकाकरण केंद्रों पर हेल्थवर्करों को लगेगा बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण ग्राफ को बढ़ता देख स्वाथ्य विभाग द्वारा टीकाकरण तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार से हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्करों के साथ 60 वर्ष से ज्यादा आयु के गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को बूस्टर डोज लगाया जायगा। सोमवार को जिला और महिला अस्पताल सहित 11 केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाया जायगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित जिले के नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बूस्टर डोज लगाये जायेंगे। बताया कि जिले में बूस्टर डोज आठ हजार 783 हेल्थवर्कर और 13 हजार 210 फ्रंटलाइन वर्कर को लगाया जायगा। बताया की 60 वर्ष से ऊपर वाले उन लोगों को भी बूस्टर डोज लगाया जायगा। जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होंगे। इसके अलावा 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग भी इच्छानुसार बूस्टर डोज लगवा सकते है। बताया की ऐसे 40 हजार ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें