फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण नीति के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष क - फोटो : MAU
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में बुधवार को सुबह आठ से दस बजे तक स्थानांतरण नीति के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। विरोध प्रदर्शन जिला अस्पताल सहित जिले के सभी दसों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारियों ने विरोध करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

विरोध कर रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सचिव अविनाश सिसोदिया ने बताया कि शासन के स्थानांतरण नीति के विपरित कर्मियों का पटल परिवर्तन किया गया है। कर्मियों ने जब इसके लिए प्रत्यावेदन किया तो विभाग की तरफ से इस पर विचार भी नहीं किया गया। बताया कि कर्मचारी हक की मांग को लेकर तीस जुलाई तक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं।आरोप लगाया कि इस मामले में भले ही शासन द्वारा संबंधित अधिकारी को निलंबित किया गया है, लेकिन इससे प्रभावित कर्मचारियों का स्थानांतरण अभी तक निरस्त नहीं किया गया। जबकि दिव्यांग कर्मचारी, दंपती नीति के अंतर्गत आने वाली कर्मचारी दिव्यांग, आश्रित कर्मचारियों का भी स्थानांतरण काफी दूर कर दिया गया है। बताया कि 30 जुलाई तक यह विरोध प्रदर्शन अनवरत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें