फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला। 44 अस्पतालों पर 2066 मरीजों का मिला उपचार

विज्ञापन
चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेला में मरीजों से जानकारी लेते ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 2066 मरीजों का उपचार किया गया। बेहतर उपचार के लिए 17 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर कर किया गया। मेले में सबसे ज्यादा उपचार का रिकार्ड चिरैयाकोट पीएचसी का रहा, जहां 161 मरीजों को उपचार मिला। नगर के हनुमान नगर, भरूहू का पुरा, छोटी महरनिया तथा डोमनपुरा अर्बन पीएचसी पर सुबह दस बजे से मुख्ममंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान नगर में 46 मरीज का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में81 मरीजों का और छोटी महरनिया में 28 और डोमनपुरा में 33 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं चिरैयाकोट पीएचसी पर आठ डाक्टरों की टीम ने सर्वाधिक 161 मरीजों का उपचार किया तो वहीं कसारा में 131 मरीजों का उपचार हुआ। सबसे कम उपचार सुग्गीचौरी पीएचसी में हुआ, यहां केवल 14 मरीजों का उपचार हुआ। मधुबन पीएचसी पर 65, काझाखुर्द पीएचसी पर 58, मादीसिपाह पीएचसी पर 66, नदवासराय पीएची पर 47, हलधरपुर पर42 , दुबारी पीएचसी पर 60 तो मझवारा पीएचसी पर 77 मरीजों उपचार किया। मेले में 46 आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें