फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गैंगस्टर मामले में हेड कांस्टेबल बाबूलाल के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गैंगस्टर मामले में बुधवार को मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से बांदा जेल से पेशी हुई। इस दौरान गवाह हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने बयान दर्ज कराया। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए दिनेश चौरसिया ने मामले में 20 मार्च की तिथि नियत किया। मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार असलहा मामले में मुख्तार अंसारी व अन्य के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई। मामला विशेष न्यायाधीश एमपी /एमएलए कोर्ट के न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। मामले में साक्षी हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया। आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ता ने जिरह किया। एडीजे ने मामले में साक्ष्य के लिए 20 मार्च की तिथि नियत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें