मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के कमलसागर के पुरवा छतरपुरा में गाय को बरछा मार कर घायल किए जाने के मामलें में पशुपालक ने पुलिस को तहरीर दिया है।अखिलेश पाण्डेय निवासी छतरपुरा की गाय गुरूवार देर रात खुटा तोड़ कर पडोसी के दरवाजे पर चली गई । पशुपालक ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने गाय पर बरछा से हमला कर दिया । घायल स्थिति में गाय पशु पालक के दरवाजे पर पहुंची तो खोजबीन कर रहें पशुपालक ने गाय की हालत देख हत प्रद रह गया। इसके बाद पशु पालक ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग किया है।