फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान पीड़ितों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया गाँव में कटान पीडितों को आवंटित जमीन नहीं मिलने पर प्रदर्शन करते ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया नयी बस्ती के 15 कटान पीड़ितों को अभी तक जमीन का आवंटन नहीं हो सका है। खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे नाराज कटान पीड़ितों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा प्रशासन उनकी मजबूरियों से किनारा कर रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घाघरा नदी में कटान होने से उनके आवास नदी में विलीन हो गए। नदी सामान्य होने के महीनों बाद भी उन्हें जमीन का आवंटन नहीं हो सका है। प्रशासन की तरफ से मकान की क्षतिपूर्ति तो मिली लेकिन रहने के लिए जमीन का आवंटन अभी तक नहीं हो सका है। वह खुले आसमान में जीवन यापन कर रहे हैं। नदी में चल रहे कटान प्रोजेक्ट को पूरा नहीं किया जा सका है। इस समय लू चल रही है। प्रशासन उनकी मजबूरियों को नजरंदाज कर रहा है। इस लापरवाही को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रेम, नंदलाल, जयप्रकाश, मुख्तार, इंदल, सुदामा, बब्ली देवी, सोना देवी, प्रभावती देवी, भानमती देवी, भीष्म, साहब, बृजेश, रामजन्म, लल्लन आदि शामिल रहे। उपजिलाधिकारी मधुबन कमलाकांत यादव ने बताया कि जिनकोे जमीन नहीं मिली है उनको शीघ्र ही जमीन दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें