अमिला। कस्बा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़रांव के प्रांगण में रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का वार्षिक ब्लॉक स्तरीय शिक्षक संघ का चुनाव हुआ। निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक अरविंद सिंह के देखरेख में हुआ। पर्चा दाखिला के समय एक पद का केवल एक ही नामांकन दाखिला हुआ, जिससे समस्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद पर हरिहर यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, मंत्री अशोक कुमार, संरक्षक अजय पांडेय, शिवराम चौहान कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार सिंह संयुक्त मंत्री, रामाश्रय सिंह उपाध्यक्ष, सुनीता सिंह, आनंद कुमार ,शेषनाथ, रामजन्म सिंह, विवेकानंद संगठनमंत्री, मधुराम कुलदीप प्रसाद, जगजीवन प्रचार मंत्री राज दुलारी देवी, अवधेश सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। इस मौके पर राजेश्वर सिंह, सलाउद्दीन, राम नयन सिंह, शिवनाथ प्रसाद, शिव बदन यादव, संगीता राय, गीता सिंह, राजेश सिंह, अनूप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद