फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ के लिए आसान नहीं होगा शिक्षकों का उत्पीड़न करना:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बीईओ के लिए अब शिक्षकों का उत्पीड़न कराना आसान नहीं होगा। हर 15 दिन पर प्रदेश मुख्यालय से सभी बीईओ के साथ ऑनलाइन बैठक होगी। जिले के 1208 परिषदीय विद्यालयों में पांच हजार से अधिक शिक्षकों की तैनाती है। शिक्षकों को आकस्मिक अवकाश के लिए मानव संपदा पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होता है, लेकिन कई बीईओ शिक्षकों की छुट्टियों को पेंडिंग रख देते हैं। विभाग की तरफ से इनके कार्यों पर नजर रखने के लिए नई कार्यप्रणाली विकसित की है। अब हर 15 दिन में प्रदेश मुख्यालय से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की जाएगी। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। ये टीमें हर 15 दिन में पहले से तय बिन्दुओं पर बीईओ के कार्यो की मॉनीटरिंग करेंगी। बैठक ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी। मंडलीय सहायक निदेशक बेसिक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि तय बिंदुओं पर टीमें ऑनलाइन बीईओ के साथ बैठक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें