फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के सेवा विस्तार से गृह जनपद में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। प्रदेश के आईएएस दुर्गाशंकर मिश्र का मुख्य सचिव के पद पर दुबारा सेवा विस्तार होने पर उनके गृह जनपद में खुशी का माहौल है। उनके पैतृक गांव मधुबन तहसील के पहाड़ीपुर खिरिया में ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

दुर्गाशंकर मिश्र वर्ष 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे और सेवानिवृत्त से ठीक पहले उन्होंने पहली बार 30 दिसंबर 2021 को यूपी के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला था। मुख्य सचिव बनने के बाद दुर्गा शंकर मिश्र ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कराया और पात्रों को इसका लाभ दिलाया। दिसंबर 2022 में उन्हें एक वर्ष का फिर से सेवा विस्तार दिया गया था।
उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 को खत्म हो रहा था। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सेवा विस्तार के बाद दुर्गा शंकर मिश्र 30 जून 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे। ढाई साल का सेवा विस्तार पाने वाले वह यूपी कैडर के पहले आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन

पहाड़ीपुर गांव में एक बैठक में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रविण कुंवर सिंह ने कहा कि लगातार तीसरी बार सेवा विस्तार होने से मधुबन सहित जनपद गौरवान्वित है कि गांव के रहने वाले को तीसरी कार्यकाल में विस्तार हुआ है। मौके पर प्रधान आशिया बानो, हरिलाल राजभर, वकील अहमद, नीतीश तिवारी, राजकुमार यादव, अनुराग तिवारी, सुदामा निराला, रविकांत यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें