फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना के दरियापट्टि मुहल्ला में आत्महत्या के बाद लगी भीड़ और पहुंची पुलिस।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के दरियापट्टी मुहल्ले में युवक ने बुधवार की रात पंखे के हुक में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। दरियापट्टी निवासी अभिषेक सिंह 32 का मुहल्ले में स्टूडियो है। बुधवार की रात वह खाना खाकर सोने चला गया। देर रात में वह पंखे के हुक में फंदा लगाकर झूल गया। सुबह सात बजे उसके चाचा ने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने जब दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक का बड़ा भाई उड़ीसा में नौकरी करता है। माता पिता और छोटा भाई कानपुर में रहते हैं। जबकि पत्नी श्वेता सिंह अपने एक पांच वर्षीय बच्चे के साथ कानपुर में रहती है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें