फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटकर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अपदोपुर में एक बच्ची की माँ के फाँसी लगाकर आत्महत्या के मामले की जाँच क - फोटो : MAU
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम अपदोपुर गांव में गुरुवार की रात विवाहिता ने अपने कमरे में पंखे के सहारे लटकर कर आत्महत्या कर लिया। परिवार के सदस्यों को जानकारी बुधवार की सुबह हुई। पुलिस ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उधर, मायके वालों ने घटना के बाबत ससुुुराल वालों पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भलया गांव निवासी भूसी यादव की पुत्री इंदू 25 की शादी चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अपदोपुर गांव निवासी बाल किसुन यादव के पुत्र दीनू यादव से 2017 में हुई थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि इंदू रोजाना की तरह मंगलवार की रात भोजन आदि करके अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची मानी को लेकर कमरे में सोने चली गई। पति दीनू व परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में जा कर सो गए । रात में इंदू ने छत में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी बुधवार की सुबह उस समय हुई जब दीनू जगने के बाद अपने कमरे में जाना चाहा। आवाज देने के बाद भी उसकी पत्नी ने अंदर से कोई उत्तर नहीं दिया। खिड़की से अंदर देखने पर इंदू की लाश पंखे से लटकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें