फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में विवाहिता फंदे पर लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना अंतर्गत ग्राम बुढ़ावर में सोमवार की सुुुबह 25 वर्षीया विवाहिता ने अपने मायके में पंखे के हुक से लटक कर जान दे दी। उसकी शादी 10 महीने पहले हुई थी। घटना से मृतका का परिवार सदमे में है। उनके समझ में नहीं आ रहा कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया। बुढ़ावर निवासी जयराम चौहान और उसकी पत्नी खेतों में काम करने चले गए थे। शाम को घर लौटे तो देखा कि बेटी पूजा अपने घर में पंखे के हुक में दुपट्टे से लटकी है। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख पुकार पर ग्रामीण जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। मृतका तीन भाइयों और तीन बहनों में मझली थी। उसकी शादी दस माह पूर्व गोरखपुर जिले के खजनी थाने के सोहरा गांव में दुर्गेश पुत्र बाबू लाल से हुई थी। ससुराल से विदाई के बाद पूजा मायके में ही रह रही थी। उसके तीनो भाई बाहर रहते हैं मौके पर घर मे कोई नही था। छोटी बहन साधना लाक डाउन के पहले ही अपनी बड़ी विवाहिता बहन की ससुराल में गई थी। मृतका के पिता जयराम ने बताया कि उसकी बेटी ने सुबह खुद अपनी मां और उसको चाय बनाकर पिलाई थी। इसके बाद ऐसी कौन सी बता हो गई कि उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया। मृतका के पिता ने बताया कि पूजा हमेशा ही अपने पति से मोबाइल से बात करती रहती थी। ससुराल वालों से उसे कोई शिकायत भी नहीं थी। उसके पिता ने बताया कि कुछ दिनों बाद ही उसका गौना होने वाला था। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें