फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अंडरपास और लिंक मार्ग बनाने की मांग को लेकर सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ।सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन के नेतृत्व मे बड़ागांव घोसी मुहल्ले के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में इंदारा- दोहरीघाट रेल मार्ग के समपार संख्या 14 सी पर अंडर पास बनाए जाने तथा 15 सी से लिंक मार्ग बनाने और ताजिया के जुलूस का रास्ता अवरुद्ध न किए जाने की मांग की।पत्रक में बताया गया कि इंदारा- दोहरीघाट रेल मार्ग समपार संख्या 14 सी पर फाटक था,जिसे रेलवे द्धारा बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

जिसपर लोगों की मांग पर जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार ने अंडर पास बनाए जाने की संस्तुति किया। लेकिन न तो अंडर पास बना न ही लिंक मार्ग। आने जाने के लिए जो डगरा था उसे भी काटकर फेंक दिया गया।जिसमें आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

जिससे ताजिया रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है,उसे अविलंब खुलवाया जाय। साथही 15 सी पर बने अंडरपास से लिंक मार्ग बनाकर 14 सी को जोडा जाय ताकि एम्बुलेंस लोगों के दरवाजे तक पहुंच सके।
ज्ञापन देने वालों मे बार के अध्यक्ष शमसुल हसन,मुहम्मद शम्सी एडवोकेट, फिरोज अंसारी, हसन, सद्दाम अंसारी, फिरोज तलवार आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें