फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गर्मी के मौसम में खराब पड़े हैं हैंडपंप और फ्रीजर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नगर के आसपास के क्षेत्रों में दर्जनभर हैंडपंप खराब हैं। भीषण गर्मी में क्षेत्रीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों को बोतलबंद पानी से प्यास बुझाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ हैंडपंप रिबोर न होने बेकाम हो गए है। वहीं कुछ हैंडपंप मरम्मत मांग रहे है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो रही है। घोसी तहसील परिसर हैंडपंप व वाटर कूलर काफी दिनों से खराब हैं। प्रशासनिक अधिकारी दिनभर आते जाते रहते है, लेकिन उनका ध्यान खराब हैंडपंप व वाटर कूलर की ओर नहीं जाता है। फरियादियों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ता है। वहीं, घोसी ब्लाॅक के समीप, मदापुर छावनी, मदापुर समसपुर बैसवाड़ा, काजीपुरा उर्फ कादीपुर, चक भीखमपुर रोड आदि स्थानों पर सरकारी हैंडपंप खराब है। क्षेत्रीय निवासी भाष्कर गुप्ता, रमेश गुप्ता का कहना है कि खराब हैंडपंपों की मरम्मत के लिए कई बार जिम्मेदारों से गुहार लगाई गई। कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, समाजसेवी संजय सिंह खराब हैंडपंपों को रिबोर कराने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें