फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चंदा लगाकर करवाई हैंडपंप की बोरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंवर पुरवा के मित्तुपुर स्थित डीह बाबा के स्थान पर ग्रामीणों ने चंदा लगाकर रविवार को हैंडपंप की बोरिंग कराई। प्रधान के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सुमित मौर्य, संजय मौर्य, बृजेश मौर्य, रवि मौर्य, नीतीश मौर्य, अमरनाथ यादव, कमलेश मौर्य, जयदुर्गा यादव, अजीत गोंड, अंकित मौर्य आदि ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान बीते दो साल से डीह बाबा के स्थान पर जलनिकासी की सुविधा न होने की बात कहकर चले जाते हैं। हैंडपंप नहीं होने से पूजा डीह बाबा के स्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल की समस्या होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें