फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धवार्षिक परीक्षा में शामिल हुए 1.36 लाख परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार को शुरु हुई। परीक्षा में 1.36 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। नकल पर नजर रखने के लिए विभाग की तरफ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से टीम का गठन किया गया था। विभागीय टीम में शामिल अधिकारियों ने विद्यालयों में हो रही परीक्षा का जायजा लिया। जिले में 1060 प्राथमिक, 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। मंगलवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। 1.36 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन प्राथमिक में हिंदी तथा शारीरिक शिक्षा तथा उच्च प्राथमिक में हिंदी तथा खेल एवं स्वास्थ्य की परीक्षा हुई। परीक्षा 24 अक्तूबर तक चलेगी। इसके बाद मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए बीएसए की तरफ से टीम का गठन किया गया था। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सीडी यादव ने विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें