नरोषादनगर में अधूरा पड़ा खडंजा मार्ग।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। नगरपालिका में कई क्षेत्रों को शहरी इलाकों में शामिल किया गया है। लेकिन सुविधा के नाम पर सुविधाएं गांव से भी बदतर स्थिति में हैं। निषाद नगर वार्ड नंबर 16 भी इनमें से एक है। यहां आवागमन के लिए बनाई गई सड़क आधी अधूरी है। जो आबादी के लिए सिरदर्द से कम नहीं। ऐसे में खेत की पगडंडी ही आवागमन का सहारा है। जलनिकासी के साधन नहीं हैं तो खुले में गंदा पानी बह रहा है। ऐसे में आने वाले मानसून को लेकर लोग अभी से चिंतित हैं। पांच हजार से ज्यादा आबादी वाला निषादनगर तमसा नदी के किनारे बसा है। नगर पालिका में शामिल होने के बाद भी अब तक यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। मोहल्ले में ऐसी कई गलियां है जो न केवल बेहद संकरी है बल्कि यहां गंदा पानी हमेशा बहता रहता है। कारण यहां अब तक जलनिकासी का इंतजाम ही नहीं किया गया। बाहरी संपर्क के लिए अब तक यहां पक्का सड़क मार्ग तक नहीं बना है, ऐसे में सड़क किनारे प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। हालत यह है कि अब भी मोहल्लेवासी आवाजाही के लिए खेतों के बीच बनी पगडंडी का सहारा ले रहे हैं। ऐसा नहीं है कि नगर पालिका ने सड़क नहीं बनवाई। मोहल्ले को दूसरे संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए झझवा ग्राम पंचायत से निषादनगर तक खड़जा मार्ग दिसंबर 2021 में शुरू किया गया, लेकिन यह कार्य बीच में ही आधा अधूरा छोड़ दिया गया। यह कार्य महज 200 से 250 मीटर तक अधूरा पड़ा है। ऐसे में इन दोनों एप्रोच मार्ग के अधूरे होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। निषादनगर निवासी डॉ. रामलखन निषाद कहते हैं कि हाउस टैक्स तथा जलकर का भुगतान करने के बाद भी यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। रामअवध निषाद कहते हैं कि मोहल्ले में न तो गंदे पानी की निकासी को लेकर नाली निर्माण हुआ न ही साफ सफाई हो रही है। अभिषेक निषाद बताते है कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह नगर क्षेत्र में नहीं बल्कि किसी पिछड़े गांव का एक हिस्सा है। रवि निषाद का कहना है कि सड़क मार्ग न होने से बारिश के समय आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिकायत के बावजूद समस्या बीते कई सालों से जस की तस है। पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि खड़ंजा बिछाने का काम शुरू हुआ था लेकिन विवाद के चलते रुका था। जबकि जलनिकासी के लिए कार्य कराया जाएगा।
निषाद नगर में गली के बीच सड़क पर बहता गंदा पानी।- फोटो : MAU
डा.राम लखन निषाद।निषाद नगर की खबर में प्रतिक्रिया- फोटो : MAU
रवि निषाद।निषाद नगर की खबर में प्रतिक्रिया- फोटो : MAU
राम अवध निषाद।निषाद नगर की खबर में प्रतिक्रिया- फोटो : MAU
अभिषेक निषाद।निषाद नगर की खबर में प्रतिक्रिया- फोटो : MAU