फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित व्यापार के लिए जीएसटी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गाजीपुर तिराहा स्थित एक मैरिज हाल में शुक्रवार को जीएसटी जागरूकता पंजीकरण मेगा सेमिनार का आयोजन राज्य कर उपायुक्त रामानुज मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि सुरक्षित व्यापार के लिए जीएसटी पंजीकरण कराया जाना जरूरी है। राज्य कर उपायुक्त रामानुज मिश्रा ने कहा कि जीएसटी पंजीकरण से लेकर जीएसटी टैक्स भरने तक की सारी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो गई हैं। आप घर बैठे मोबाइल से रजिस्ट्रेशन ही नहीं बल्कि जीएसटी टैक्स का भुगतान भी कर सकते हैं। सुविधाएं एसएमएस से प्रदान कर दी जाएगी। बताया कि जीएसटी पंजीकरण के लिए केवल आधार कार्ड और पैन कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर या किसी जन सुविधा केंद्र से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। जिसके तीन दिन अंदर मोबाइल नंबर व यूजर आईडी पर रजिस्ट्रेशन पंजीकरण संख्या, आईडी व पासवर्ड उपलब्ध करा दी जाएगी। जिसका प्रमाण पत्र डाउनलोड कर आसानी पूर्वक प्रिंट निकाला जा सकता है। सहायक आयुक्त आशीष मिश्रा तथा अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन से केवल व्यापार में सुगमता ही नहीं 10 लाख रुपए के आकस्मिक दुर्घटना बीमा का लाभ भी प्राप्त होता है। सहायक आयुक्त आलोक चंद्र गौतम ने बताया कि जिन व्यापारियों ने जीएसटी में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है अगर वह व्यापार करते हैं तब भी उन्हें खरीद बिक्री का विवरण रजिस्टर में रखना ही होगा। इस दौरान शेषनाथ रावत, दिनेश कुमार भारती, सूर्यनाथ शर्मा, जितेंद्र कुमार, एनएन पांडेय, अतुल तिवारी, मनोज सोनकर, हरिनाथ मौर्या, केशव गुप्ता, इम्तियाज अहमद व हरेन्द्र कुमार सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें