फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दुर्घटना को दावत दे रहे हैं जाली विहीन ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानीपुर। ब्लाक क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर बिजली विभाग के द्वारा सड़क किनारे व अन्य स्थानों पर चबूतरा बनाकर खुले में जाली विहीन रखे ट्रांसफार्मर हादसों का सबब बन रहे। ट्रांसफार्मर में से निकले तार इधर उधर बिखरे पड़े हैं। इससे भीषण गर्मी में आए दिन ट्रांसफार्मरों में शार्ट सर्किट से चिंगारी लोग सहम जाते हैं।
बीते दिनों जिले में कई जगहों पर ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से दर्जनों किसानों का खेत में रखा हुआ भूसा और फसल जल गई। इसके बावजूद जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं आता है। बता दें कि फतेहपुर गांव के पास फतेहपुर-काझा मार्ग पर, भवनापुर के पास रानीपुर-सुलतानीपुर मार्ग पर और भुइलीपुर गांव में खुले में बिना जाली के ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों और सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु ट्रांसफार्मर के आसपास लटके हुए तार की चपेट में आ सकते हैं। कभी-कभी तेज हवा के साथ चिंगारी निकलती है तो वहां से मार्ग से गुजर रहे राहगीर सहम जाते हैं। जेपी सिंह, जितेंद्र यादव, अनिल सिंह, हरेराम, अशोक कुमार आदि स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में लगे ट्रांसफार्मर से आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
ट्रांसफार्मर को कंटीले तारया बाउंड्रीवाल बनाकर घेर दिया जाए तो काफी हद तक दुर्घटना से बचा जा सकता है। लेकिन विभाग इस ओर से मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें