फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की आवाज को दबा रही सरकार : लल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-मऊ सीमा पर स्थित पट्टी गांव के पास बुधवार को अनुमति नहीं होने पर पुलिस ने कांग्रेस की जनगणना जन जागरण यात्रा को रोक दिया। इससे कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान, रविंद्र तिवारी समेत चार नेताओं को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद यात्रा को सशर्त अनुमति दी गई। पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस की जातिगत जनगणना जन जागरण यात्रा निकली गई। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। बिना अनुमति के यात्रा निकालने की सूचना पाकर एसडीएम हेमंत चौधरी और कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी ने पुलिस के साथ के साथ पट्टी गांव के पास पहुंचकर यात्रा को रोक दिया। कांग्रेस नेताओं ने यात्रा आगे बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाई तो भीड़ इधर-उधर हो गई। बातचीत के बाद इजाजत मिली तो यात्रा आगे रवाना हुई। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आम जनता की आवाज दबा रही है। भाजपा सरकार में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। बताया कि पूरे देश में कांग्रेस जातिगत जनगणना जन जागरण यात्रा निकाल रही है। उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार चौधरी ने बताया कि धारा 144 लागू है और त्योहार भी चल रहे हैं। यात्रा के लिए अनुमति भी नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें