फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम वेतनमान लागू करे सरकार

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बर्खास्त एंबुलेंस कर्मचारी। संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। एंबुलेंस चालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि सरकार न्यूनतम वेतनमान लागू करे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एंबुलेंसके संचालन में लगे पायलट ईएमटी को न्यूनतम वेतन न देकर कंपनी मात्र 6500 रुपया मासिक वेतन दे रही है। समय-समय महंगाई भत्ते का भुगतान कराया जाए। न्यूनतम वेतनमान मिल जाने से कर्मचारियों को लगभग 13 हजार रुपया मासिक वेतन मिलेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 12-12 घंटे के लिए लिए जा रहे कार्य के घंटों को आठ घंटा किया जाए। अतिरिक्त लिए जा रहे चार घंटे कार्य के बदले पायलट को 3400 रुपया तथा ईएमटी को 3900 रुपया दिया जाता है। जबकि यह धनराशि दुगुने से अधिक बनती है। कंपनी के कार्यालय में कार्यरत लगभग दो हजार कर्मचारियों को भी न्यूनतम वेतनमान नहीं दिया जा रहा है उन्हें भी न्यूनतम वेतन दिलाया जाए। बोनस की देयता होते हुए कभी भी बोनस का भुगतान नहीं किया गया है। चेताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दिलीप राय, जर्नादन चौहान, अतुल राय, राकेश, पंकज यादव, विकास, जयगोविंद यादव, सुरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें