फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अगस्त में मिलेगी राजकीय बालिका छात्रावास की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने रविवार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। सर्किट हाउस में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समय से लाभार्थियों को पहुंचाया जाए। छात्रवृत्ति योजना के लिए बजट का अभाव होने की जानकारी पर बजट बढ़वाने का आश्वासन दिया। सर्किट हाउस में अल्पसंख्यक कल्याण योजना की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन राजकीय बालिका विद्यालय गर्ल्स हॉस्टल को अगस्त माह में छात्राओं के लिए प्रारंभ करने का निर्देश दिया। कहा कि गाजीपुर तिराहे पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अन्य प्रोजेक्ट राजकीय महिला आईटीआई को नवंबर तक हैंडओवर कराकर अगले सत्र से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद में मदरसा बोर्ड के चारों मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के संदर्भ में निर्देश दिया कि शीघ्र शुचितापूर्ण मूल्यांकन पूर्ण कराएं। इसके बाद मंत्री ने गाजीपुर तिराहा स्थित महिला आईटीआई व पुरुष आईटीआई के विस्तारीकरण की परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया।
मंत्री ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि केंद्र, राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिसका प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचे। उन्होंने बताया कि जुलाई में वे जनपद में अल्पसंख्यक कल्याण और अन्य विभागों की योजनाओं को अल्पसंख्यकों तक पहुंचाने के संबंध में कार्यशाला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें