फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक समुदाय के सम्मान को प्रभावित कर रही सरकार

विज्ञापन
नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में आयोजित बैठक में मौजूद शि? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की बैठक सोमवार को नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कालेज के सभागार में हुई। इसमें शर्मा गुट के शिक्षको ने भाग लिया। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विर्मश किया गया। इस मौके पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी कहा कि शिक्षक संगठन सर्वंोपरि होता है, परंतु आज वर्तमान सरकार शिक्षक समुदाय के मान सम्मान को प्रभावित कर रही है। मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। यदि हम समय रहते नहीं चेते तो आने वाला कल हमारा सुरक्षित नहीं रहेगा यह सरकारें हमें सभी प्रकार की सुविधाओं से वंचित कर देगी। प्राथमिक से लेकर के विश्वविद्यालय स्तर के सभी शिक्षकों को नकारा साबित करके हमें हमारी परिलब्धियों को समाप्त कर रही है।अपने एकता के बल पर सरकार के सभी शिक्षक विरोधी नीतियों को चकनाचूर करने की जरूरत है। आप शिक्षकों के सहयोग से ही संभव है। प्रदेशीय महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा क1ि अपने शिक्षक एकता को बना करके संगठन को मजबूत करें। जब-जब शिक्षक अंगड़ाई लेता है तो सरकारों का इतिहास बदल जाता है। प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं होता है संगठन के बल पर ही हम आज सम्मानजनक स्थिति जी रहे हैं। हामिद फैजी ने कहा कि मदरसा शिक्षक भी संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। इस अवसर पर ध्रुव मित्र शास्त्री, दिवाकर तिवारी, विनीता, बृजेश राय डॉ. काशीनाथ सिंह, हामिद फैजी, मोहम्मद मजहर, मसूद, ऋषिकेश पांडेय, प्रमोद सिंह, सीडी राय, दीन दयाल राय, रामानंद यादव,संजय उपाध्याय, शरद पांडेय, राजेश यादव, शहनवाज, मृतुंजय तिवारी, हरिनाथ सिंह, राहुल राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें