फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर, हरिपरा, मुबारकपुर, बंजारी सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय खनिगह में चल रही कवलभान सिंह मेमोरियल दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। क्वार्टर फाइनल मैच में गोरखपुर की टीम ने त्रिपाठी क्लब अमिला को 15,19, 4,17 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। वहीं आरएसएस हरिपरा की टीम ने केटी ट्रेडर्स को 10,11,11,12,5,2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। इसी क्रम में मुबारकपुर ने पटेल क्लब हरिपरा को 15,15, 7,11 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। बंजारी की टीम ने हेंगाई को दो सेट के मैच में 11,11, 4,5 अंक से हराकर सेमीफाइनल में पहुुंची। इसके पूर्व दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ अमिला के ग्राम प्रधान सीता राम सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रधान सीता राम सिंह, रविशंकर चौरसिया, लाल बहादुर त्रिपाठी, लालजी सिंह, अवधेश सिंह, कामता सिंह, ब्रजेश सिंह, राजेश, संजय, मारकंडेय, डॉ अमेरिका, सर्वेश यादव तथा राजाराम सोनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें