फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गोबराडीह के गोपाल राय दिल्ली विस चुनाव में तीसरी बार जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद के निकट गोबरीडीह के किसान परिवार में जन्मे दिल्ली के पूर्व परिवहन मंत्री गोपाल राय ने आम आदमी पार्टी से दिल्ली के बाबरपुर सीट से तीसरी बार जीत दर्ज कर मधुबन का नाम रोशन किया है। उनकी जीत की हैट्रिक पर परिजनों सहित गांववासियों में खुशी की लहर है। बता दें कि गोपाल राय ने 18,994 वोटों से जीत दर्ज की है। गोपाल राय को कुल 76192 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा के अनिल वशिष्ठ चुनाव हार गए हैं। अनिल वशिष्ठ को 57,198 वोट मिले हैं। गोबरीडीह निवासी वकील राम गोपाल राय ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राइमरी पाठशाला से हुई। उसके बाद मीडिल शिक्षा मुरारपुर स्थित किसान लघु माध्यमिक विद्यालय और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा तरुण इंटर कॉलेज कुंडा से हुई। वह 9 अगस्त 2009 से 23 अगस्त 2009 तक तीसरे स्वाधीनता आंदोलन के बैनर तले संसद भवन के पास जंतर-मंतर पर 15 दिनों तक अनशन किए। इसके पश्चात भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के लिए प्रारंभ हुए जन लोकपाल आंदोलन में सक्रिय हुए। वह जब पहली बार विधायक बने तो गांव आए थे। गांव वालों ने भव्य स्वागत किया। उसके बाद भी पारिवारिक आयोजन के साथ गांव के शादी-ब्याह व विशेष कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। बताते हैं कि अभी बीते पांच छह माह पूर्व पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वह भी बड़ी सादगी के साथ सबके सुख दुख में शामिल होते हैं। गांव के सतीश राय,रविंद्र राय, सुरेंद्र राय,सुधाकर राय,सुनील राय,धीरज राय आदि ने उनकी जीत की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें