फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय से लाखों के सामान चोरी

विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रकौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय हुई चोरी के बाद जांच पड़ताल करती प? - फोटो : MAU
विज्ञापन
बढुआगोदाम। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के रकौली प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब स्कूल के प्रधानाध्यपक पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर चोरी का कुछ सामान बरामद किया। प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर दी है। प्रधानाध्याक सतीश सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह रोजाना की तरह स्कूल पहुंचे तो स्कूल के कमरे का ताला टूटा मिला। अलग-अलग कमरों में रखा तीन प्रोेजेक्टर, कम्प्यूटर, लैपटाप, स्मार्ट टीवी, सीसीटीवी डीबीआर सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान गायब था। चोरी की खबर मिलते ही स्कूल पर ग्रामीण भी जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक की निशानदेही पर चोरी गया अधिकांश सामान बरामद किया। एसओ सरायलंखसी केके गुप्ता ने बताया कि चोरी के मामले में प्रधानाध्यापक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में लिया गया है, जबकि चोरी में शामिल दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें