बढुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव स्थित किराने की दुकान में बुधवार की देर रात चोरी हो गई। दुकान से गायब दो बक्से और कपड़े घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर मिले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना क्षेत्र के डुमरांव निवासी अजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी कंधेरी स्थित कांशीराम आवास के पास किराना की दुकान है। प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात भी वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान पर पहंुचा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से नकदी और अन्य सामान की चोरी होना पाया। दो बक्साें में रखे कपड़े और आभूषण भी चोर चुरा ले गए थे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बाबत सरायलखंसी एसओ रविंद्रनाथ राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।