फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में अदा की गई अलविदा की नमाज

विज्ञापन
अलविदा जुमां के दौरान नगर के संस्कृत पाठशाला स्थित शाही मस्जिद के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर तैना? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। लाकडाउन के मद्देनजर मुसलमानों ने रमजान के आखिरी जुमे अलविदा की नमाज घरों में ही अदा की। जबकि मस्जिदों में प्रशासन की इजाजत से पहले से वहां रह रहे पांच लोगों ने अलविदा की नमाज पढ़ी। उधर, पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हालांकि इस बार मस्जिदों में लोग नहीं जुटे। हर साल गुलजार रहने वाली सड़के भी वीरान रहीं। शुक्रवार को लोगों ने अपने घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूरी अकीदत से नमाजे जोहर अदा की। बच्चे भी बड़ों के साथ शामिल हुए। शहर के मुफ्ती मौलाना अनवार अली ने बताया कि कोरोना के चलते लाकडाउन का पालन करते हुए मुसलमानों ने अलविदा की नमाज घरों पर अदा की। लोगों ने नमाज में समाज और मुल्क की सुरक्षा और बेहतरी के साथ ही मुल्क को कोरोना से निजात दिलाने की दुआ की। शहर के मुफ्ती अनवार अली ने बताया कि प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए मुसलमानों ने घरों में ही अलविदा की नमाज अदा की। उधर, मस्जिदों के आस पास पुलिस की तैनाती रही। एएसपी एसके श्रीवास्तव और सीओ सिटी नरेश कुमार ने भ्रमण कर व्यवस्था की जानकारी ली। जबकि शहर सहित कोपागंज, अदरी, घोसी, दोहरीघाट, मुहम्मदाबाद गोहना, खैराबाद, वलीदपुर और चिरैयाकोट में भी घरों में अलविदा की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें