मऊ। जिले में 5300 पंजीकृत कर्मचारियों के इलाज के लिए अब परेशानी का सामना नहीं करना होगा। पिछलेे कई वर्षों से ईएसआईसी के किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग चल रही थी। अभी तक नगर के ढेकुलियाघाट स्थित एक मंदिर के तीन कमरे में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल बुधवार को जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल परिसर के प्रवेश द्वार के पास ही चार कमरों के भवन में अस्पताल को शिफ्ट किया गया है। कर्मचारियों की इस समस्या को अमर उजाला ने भी कई बार प्रकाशित किया था। अस्पताल के शिफ्ट होने की खबर को लेकर मंगलवार को भी जिला अस्पताल में शिफ्ट होगा ईएसआईसी, 5300 कर्मियों को मिलेगी सुविधा शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया गया था। इस बाबत प्रभारी डॉ. एके वर्मा ने बताया कि ईएसआईसी को जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
-
मिलेंगे चिकित्सक तो बढ़ेगी सुविधा
कर्मचारी राज्य बीमा निगम से जिले में 5300 कर्मचारी ईएसआईसी में पंजीकृत हैं। अस्पताल में दो चिकित्सकों का पद है। एक का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। चिकित्सक के अवकाश पर चले जाने की स्थिति में अस्पताल फार्मासिस्ट के भरोसे संचालित होता है। अब यहां चिकित्सक आने से सभी कोे उपचार में सुविधा मिलेगी।